बागपत, मई 4 -- बड़ौत। नगर के बावली चुंगी निवासी फल विक्रेता रविवार शाम नगर के बिनौली रोड पर फाटक के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जांच कर युवक को मृत घोषित किया। अजय ने बताया कि उसका छोटा भाई 27 वर्षीय सूरज रविवार की सुबह बावली चुंगी पर फलों की दुकान लगाने गया था। इसके बाद दुकान से अचानक गायब हो गया। लोगों ने सूचना दी कि सूरज बिनौली रोड पर रेलवे फाटक के पास अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजय ने बताया कि एक साल पहले सूरज की शादी हुई थी और तब से ही पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा चल रहा था। दोनों अलग मकान में रहते थे। वहीं जांच अधि...