सिद्धार्थ, जुलाई 16 -- लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। लोटन कोतवाली क्षेत्र के खिरीडीहा गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे एक किशोरी का शव लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के नाना ने गांव के ही एक व्यक्ति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।नेपाल के लुंबिनी थाना क्षेत्र महतनियां गांव निवासी मनीषा (13) पुत्री शिवकुमार लोटन कोतवाली क्षेत्र के खिरीडीहा गांव में अपने नाना राजाराम के यहां लगभग दो साल से रहती थी। उसके माता पिता रोजी रोटी के जुगाड़ में मद्रास में काम करते हैं। वह कक्षा पांच की छात्र थी। बुधवार को परिजन खेत में गए थे और बड़ी बहन बकरी चराने गई थी। जब बहन वापस आई और फ्रिज से पानी लेने गई तो देखा कि उसकी छोटी बहन फंदे से लटकी है। उ...