देवरिया, अप्रैल 2 -- पकड़ी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरडीला अली गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। सुरौली थाना के पकड़ी बाजार चौकी क्षेत्र के बरडीला अली गांव के रहने वाले रविन्द्र पाण्डेय के दो पुत्रों में बड़े अजय पाण्डेय (32) घर पर रहते हैं। साथ ही यजमानों के घर जाकर पूजा पाठ करते थे। जबकि छोटा बेटा इन्द्रजीत दुबई रहते हैं। मंगलवार की सायं अजय किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। करीब 11 बजे रात में गांव के कुछ लोगों ने देखा तो गांव के पश्चिम खेत में आम के पेड़ उनका शव लटक रहा था। अजय का शव मिलने की खबर मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पकड़ी बाजार पुलिस के चौकी के प्रभारी विवेक यादव भी मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.