संदिग्ध परिस्थिति में पुल पर युवक की लाश मिलने से सनसनी
बस्ती, जून 27 -- सल्टौआ (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के सोनहा थानांतर्गत कुतुबपुर छपिया गांव के पूरब तरफ स्थित पुल पर शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह, फोर्स संग मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया। मृतक की शिनाख्त कोतवाली थानाक्षेत्र के डारीडीहा स्थित काशीराम आवास निवासी जनार्दन उर्फ दन्ना (25) पुत्र त्रिभुवन के रूप में हुई। सूचना पाकर मृतक के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। उसकी जेब से देशी शराब व अन्य सामान बरामद हुआ है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- शराब ठेके के पास प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.