देवघर, जुलाई 21 -- देवघर, प्रतिनिधि दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी 31 वर्षीय जेसीबी चालक अजहरुद्दीन अंसारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने बताया कि अजहरुद्दीन अंसारी बिहार के पूर्णिया में जेसीबी चलाने का काम करते थे। दो दिन पहले ही काम से अपने घर लौटे थे। सोमवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने पहले स्थानीय चिकित्सक से उनका इलाज कराया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। स्थिति गंभीर होने पर सोमवार देर शाम इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया ह...