संदिग्ध परिस्थिति में घायल युवक की मौत
अंबेडकर नगर, जून 21 -- इंदईपुर। बसखारी थाना क्षेत्र के अशरफपुर किछौछा के वार्ड नंबर-5 अशरफ नगर निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में घायलावस्था में मिलने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी। बस्ती जनपद का निवासी लवेंदु (32) पुत्र रामनारायण बचपन से ही अपने ननिहाल अशरफपुर में रहता था। बताया जाता है कि लवेंदु बीते शनिवार को घायल अवस्था में मिला था, जिसे एक युवक ने सीएचसी बसखारी पहुंचाया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- घायल युवक की लखनऊ ले जाते समय हुई मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.