संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से युवक की मौत
बुलंदशहर, मई 27 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव सनेता भाईपुर में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव रनाइज निवासी 19 वर्षीय महेश कुमार बचपन से ही अपनी बहन रेखा निवासी सनेता भाईपुर के पास रहता था। यहीं रहकर वह पढ़ाई भी कर रहा था। मंगलवार की रात को सनैता गांव में ही संदिग्ध परिस्थिति में महेश को गोली लग गई। परिजन उसे घायल अवस्था में नगर के कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रात करीब दो बजे अस्पताल से सूचना मिलने पर समसपुर चौकी प्रभारी सुमित कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
जांच का वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.