मथुरा, जुलाई 28 -- थाना हाइवे के अंतर्गत अमर कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने एसीजेएम प्रथम न्यायालय के आदेश पर फरीदाबाद की महिला समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आशंका जताई कि उसका भाई या तो गायब कर दिया है या उसकी हत्या कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ​अमर कॉलोनी बाकलपुर निवासी विजयपाल का आरोप है कि उनके छोटे भाई धर्मवीर ने करीब छह वर्ष पूर्व फरीदाबाद हरियाणा निवासी युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही धर्मवीर वहीं रहने लगा था। उसका परिजनों से संपर्क कम था। आरोप है कि करीब चार साल पहले भाई के साथ उसकी पत्नी व भाई ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। विजयपाल ने बताया कि 10 दिसंबर की शाम करीब छह बजे उसने भाई धर्मवीर से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। काफी तलाश के बाद भी जब धर्मवीर का कोई ...