काशीपुर, अप्रैल 2 -- काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी घर से लापता हो गई। किशोरी के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। क्षेत्र के व्यक्ति ने तहरीर देकर कहा कि 29 मार्च को रात्रि में पूरा परिवार सो गया था, लेकिन अगली सुबह जब सब जागे तो पाया कि उसकी 15 वर्षीय बहन घर पर नहीं थी। उसका काफी इंतजार किया और खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज लापता की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...