मेरठ, अप्रैल 10 -- लिसाड़ीगेट की एक कालोनी निवासी युवक ने बताया कि उसकी 13 साल की बेटी बाजार से सामान खरीदने गई थी। काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारी और जानकारों के यहां पता किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। परिजन थाने पहुंचे तथा किशोरी के अपहरण की आशंका जताते हुए थाना तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोरी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। गुरुवार तक किशोरी का पता नहीं लग पाया था। उधर इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि जल्द ही किशोरी का पता लगा लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...