देवघर, मई 23 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के सती घाट गांव में 17 वर्षीया किशोरी प्रीति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना को लेकर मृतका की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए घर के लोगों पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकारी के अनुसार, सती घाट गांव निवासी किशोरी प्रीति कुमारी की मौत घर में ही संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। सूचना पर मोहनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घर में रखे शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की मां अनिता देवी ने बताया कि पति की मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। घर चलाने के लिए वह रांची में किसी पदधिकारी के ऑफिस व अन्य लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा करती है। बताया कि बेटी प्रीति गांव में ही पर...