छपरा, मार्च 12 -- एक गिरफ्तार परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद कुएं में फेंक कर मारने का लगाया आरोप जांच के लिए एसआईटी का किया गया गठन, एफएसएल की टीम ने इकट्ठा किया नमूना छपरा/ दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी का शव पुलिस ने कुएं से बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इधर परिजनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे कुएं में फेंक कर मार डालने का आरोप लगाया है। सारण एसएसपी के सोशल मीडिया ग्रुप में जारी विज्ञप्ति के जरिये सन्दिग्ध स्थिति में मौत की पुष्टि की गई है। कुएं में शव मिलने की घटना के बाद सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही डेरनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस संबंध में युवराज कुमार को छपरा से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। सही कारणों का पता लगाने के लिए एसआईटी की ट...