देवरिया, मई 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली के पिड़रा मोहल्ले में स्थित एक घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। शव मिलने के बाद सीओ सिटी समेत अन्य अधिकारियों ने पहुंच कर जांच की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सदर कोतवाली के पिड़रा निवासी सलोनी तिवारी (35) की शादी सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। इन दिनों वह अपने मायके में ही रह रही थी। शनिवार की रात कमरे से बदबू आने पर पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। यह भी पढ़ें- संतान न होने के चलते महिला ने फंदे से लटक की खुदकुशी पुलिसकर्मियों की माने तो देखने से महिला का शव दो दिन पुराना लग रहा था। पुलिस ने पिता से बातचीत करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। ...