गोरखपुर, मार्च 12 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जोन्हिया गांव निवासी 50 वर्षीय धनश्याम की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बसिया गांव में एक दोस्त के पिता की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौटे थे। घर पहुंचने के कुछ देर बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी होने लगी। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। धनश्याम प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.