बांदा, फरवरी 26 -- बांदा। संवाददाता कमासिन में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग जाने से युवक घायल हो गया। उसे गंभीर हालत मे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने अपने ससुर पर गोली मारने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी 35वर्षीय दशरथ पुत्र शिवचंद्र गुरूवार की दोपहर घर में अकेला था। उसका पिता शिव चंद्र खेत चला गया था। तभी संदिग्ध परिस्थितियो में उसकी बाई जांघ में गोली लग गई। जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.