संदिग्ध परिस्थितियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग लापता, गुमशुदगी दर्ज
रुडकी, मई 4 -- झबरेड़ा। बुडपुर नूरपुर से एक 80 वर्षीय बुजुर्ग बिरम सिंह पिछले एक महीने से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। मूलरूप से लक्सर के निवासी बिरम सिंह पिछले चार वर्षों से अपने रिश्तेदार के यहां रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, वह मानसिक रूप से कमजोर हैं और बीती 30 मार्च को अचानक घर से कहीं निकल गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बताया गया है कि वह पहले भी दो बार घर से जा चुके थे, लेकिन तब वापस आ गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर बुजुर्ग की तलाश तेज कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.