संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
औरैया, मई 23 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव छछूंद में शनिवार को 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव छछूंद निवासी कुलदीप पुत्र सूरज प्रसाद शनिवार शाम अपने तीन दोस्तों के साथ गांव के बाहर घूमने के लिए निकला था। परिजनों के अनुसार कुछ देर बाद युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक कुलदीप की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। परिवार के अनुसार वह घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद गांव में भी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.