कन्नौज, जून 4 -- ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के फकरपुर गांव में बुधवार रात एक 24 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महेश चन्द्र पुत्र मुंशीलाल वर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रात के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। देर रात पड़ोसियों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने महेश को पकड़िया के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया। इस दर्दनाक दृश्य से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान ग्रामीणों के अनुसार, मृतक अपने माता-पिता के निधन के बाद अपने दोनों बड़े भाइयों ईश्वर दयाल और शिवशंकर के साथ रह रहा था। दोनों बड़े भाइयों की शादी हो ...