बिजनौर, मई 3 -- बिजनौर। शहर कोतवाली के गांव तिमरपुर से एक 12 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से बच्चे की बरामदगी की गुहार लगाई है। एएसपी सिटी व सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शहर कोतवाली के गांव तिमरपुर निवासी चंद्रप्रकाश सैनी का 12 वर्षीय पुत्र शौर्य उर्फ डमरू मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर बताया जा रहा है। डमरू के तयेरे भाई विनय ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6 बजे डमरू घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.