संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत
जौनपुर, मई 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक पुराअंती गांव में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मछलीशहर थाना क्षेत्र के उसमापुर गांव निवासी शिवकुमार पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी 30 वर्षीय पुत्री काजल पटेल की शादी सात मार्च 2025 को महराजगंज थाना क्षेत्र के पुराअंती गांव निवासी श्रीराम पटेल के पुत्र उमेश पटेल के साथ हुई थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार दहेज भी दिया गया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर काजल को प्रताड़ित करते थे। पति उमेश, सास मालती, ससुर श्रीराम, जेठ मुकेश और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.