रामपुर, अप्रैल 15 -- बिलासपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में हलवाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। उधर, मृतक के परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है। नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी सुशीला देवी के अनुसार उसका भाई नन्हे लाल विवाह समारोह में हलवाई का काम करता था। बताया कि वह दो-तीन दिन पहले घर से काम के लिए कहकर गए थे। साथ ही मंगलवार की तड़के घर के बाहर खड़े ठेले पर भाई को पड़ा देखा तो, परिवार में चीख-पुकार मच गई। बाद में आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे चिकित्सकों द्वारा भाई को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- अधेड़ का मिला शव, हत्या का लगाया आरोप जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। साथ ही मौके पर पास पड़ोसियों की मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जीत...