रायबरेली, जनवरी 31 -- सिंहपुर,संवाददाता। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले अधेड़ का शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के सातनपुरवा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय अलीउद्दीन उर्फ राजू बीते शुक्रवार शाम किसी काम से खारा गांव गए थे। देर रात तक घर वापस नहीं आये तो परिजन उनकी खोजबीन करने लगे। शनिवार सुबह अहोरवा भवानी मार्ग पर शिवगढ़ गांव के निकट सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवरतनगंज थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.