मिर्जापुर, अप्रैल 14 -- ड्रमंडगंज। क्षेत्र के नदौली गांव में मंगलवार की दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में सीवान में गेहूं के कटे खेत में आग लग गई। तेज हवा के कारण गेहूं के कटे हुए डंठल तेजी से जलने लगा। आग बस्ती तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती जा रही थी। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू पाया। वहीं आग की चपेट में आने से नदौली गांव निवासी श्रीधर मिश्र और राजेंद्र मिश्र का गेहूं की मड़ाई के बाद खेत में रखा भूसा जलकर राख हो गया, जिससे पशुओं के समक्ष चारा की समस्या खड़ी हो गई। यह भी पढ़ें- दथेडा में खेतों में पड़े भूसे के ढ़ेर में लगी आग, दमकल विभाग ने काबू पाया यह भी पढ़ें- अज्ञात कारण से लगी आग, 25 बीघा फसल र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.