शामली, अप्रैल 7 -- कैराना। गांव झाड़खेड़ी में खाटू श्याम मंदिर परिसर स्थित एक साधु की कुटी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस दौरान बाल-बाल बच गए। वहीं, साधु ने आग लगने के पीछे साजिश की आशंका जताई है। रविवार रात करीब 12 बजे गांव झाड़खेड़ी में खाटू श्याम मंदिर परिसर में योगी राहुल नाथ की कुटी में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस दौरान उन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने अपने परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। वहीं, सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साधु राहुल नाथ ने आरोप लगाया कि उन्हें पहले भी म्हाड़ी से निकाल दिया था और मंदिर कमेटी से भी बाहर कर दिया गया था। उनका कहना है कि उन्हें यहां से भगाने के लिए किसी ने जानबूझकर कुट...