अमरोहा, जून 18 -- ​बछरायूं। संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी शादी समारोह से लापता हो गई। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक बीती 15 जून को महिला बछरायूं-मंडी धनौरा मार्ग पर संचालित एक मैरिज हाल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वहां दोपहर में दावत के बाद उनकी नाबालिग बेटी किसी अज्ञात युवक से फोन पर बात कर रही थी। इसके बाद किशोरी अपना मोबाइल छोटे भाई को देकर वहां से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो किशोरियों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...