रुडकी, जनवरी 5 -- हनी निवासी ग्राम कुमराड़ा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता मुकेश उर्फ लाला 30 दिसंबर को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। उनके द्वारा संभावित ठिकानों पर तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.