संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध महिला की मौत
हरदोई, जून 15 -- शाहाबाद, संवाददाता। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम सहादतनगर में एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम सहादतनगर निवासी राजवती 70 वर्ष पत्नी स्वर्गीय रामपाल, की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मौत के कारणों को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत बीमारी के चलते प्रतीत हो रही है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.