आगरा, मार्च 6 -- थाना डौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने गांव के लोगों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत का कारण आत्महत्या आया है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक थाना डौकी क्षेत्र के लायकापुरा की ठार में पास संदिग्ध परिस्थितियों में सुंदर सिंह (65) पुत्र गोपी चंद का शव बृहस्पतिवार रात नीम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर डौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार में कोहराम मच गया।पुत्र रामनिवास ने बताया कि पिता सुंदर सिंह (65) गांव के पास ही शांति प्रसाद के बाड़े पर चौकीदारी करते है। बृहस्पतिवार की रात डेढ़ बजे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.