सोनभद्र, जनवरी 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बबुरी गांव में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बबुरी गांव निवासी 70 वर्षीय फुलवा देवी पत्नी स्व.रामकिशन की सुबह करीब पांच बजे हालत खराब हो गई। जानकारी के बाद परिजनों ने आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल ले गए जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि मृतक के बेटे ने अपने ही बड़े भाई व भाभी पर जमीन विवाद को लेकर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.