संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत,पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
गोरखपुर, जून 25 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खास निवासी वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में एक महिला ने संपत्ति विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार डुमरी खास निवासी सावित्री देवी (60) पत्नी तीर्थराज यादव, अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनके दो पुत्र और बहुएं हैं। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात सावित्री देवी ने भोजन किया और सो गईं। गुरुवार सुबह करीब चार बजे जब उन्हें जगाने का प्रयास किया गया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
परिजनों का बयान परिजनों का कहना था कि मृतका के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं थे और वह किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई या पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसी बीच बिंदु यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.