सोनभद्र, फरवरी 19 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंजानी गांव के टोला कोलिनमांड़ में गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक 58 वर्षीय वृद्धा का शव मिला। वृद्धा किसी ठेकेदार के साथ बाहर काम करने गई थी। बभनी थाना क्षेत्र के सिंदूर गांव निवासी 58 वर्षीय रामपति गौड़ पत्नी सूरज लाल गौड़ किसी ठेकेदार के साथ बाहर काम करने गई थीं। मंगलवार को ठेकेदार उन्हें उनके घर न छोड़कर बीजपुर थाना क्षेत्र के अंजानी गांव में उनके परिचित बाबूराम बैगा के घर के सामने छोड़ गया। ठेकेदार ने इसकी जानकारी घर के किसी सदस्य को नहीं दी। उस वक्त घर में बाबूराम की पत्नी और बहू मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने वृद्धा को वहां आते नहीं देखा। गुरुवार की सुबह जब बाबूराम की पत्नी अपने घर के पीछे वाले हिस्से में गईं तो वहां वृद्धा का शव पड़ा देख उनकी चीख निकल गई। शोर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.