संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता
रुडकी, मई 17 -- क्षेत्र के गांव से एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के अचानक गायब होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी बीते 10 मई को अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसे रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। विवाहिता के काफी प्रयास के बाद भी न मिलने पर, परेशान पति ने थाने में तहरीर देकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और लापता महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विवाहिता की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही महिला का पता लगा लिया जाएगा।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.