सोनभद्र, दिसम्बर 17 -- केकराही (सोनभद्र), हिन्दुस्तान संवाद। करमा थाना क्षेत्र के करकी गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों ने एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। शाम को जब वह घर लौटा तो उसे घटना की जानकारी हुई। करमा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के करकी गांव निवासी सूरज पुत्र मुन्नर ने दो माह पूर्व अपने रिश्तेदार की लड़की 21 वर्षीय अर्चना रानी निवासी जयमोहनी थाना चकरघट्टा चंदौली से कोर्ट मैरेज किया था। दोनों करकी गांव में ही एक साथ रह रहे थे। मंगलवार को सूरज किसी काम से बाहर गया हुआ था। शाम को जब वह घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी फांसी के फंदे से लटक रही है। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.