कानपुर, जनवरी 29 -- कल्याणपुर। विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति व बेटा घर पर मौजूद नहीं थे। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे एसीपी कल्याणपुर व फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कल्याणपुर में विशाल कनौजिया आरओ प्लांट चलाते हैं। आठ साल पहले विशाल की शादी नर्वल की शिवानी उत्तम से हुई थी। विशाल के मुताबिक, रोज की तरह वह सुबह प्लांट चला गया। वहीं उनका सात वर्षीय बेटा ईसाल स्कूल चला गया था। इसी बीच शिवानी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह घर लौटे तो कमरे का दरवाजा बंद होने पर उन्होंने खिड़की से झांक कर अंदर देखा, जहां शिवानी फंदे पर झूल रही थी। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.