सोनभद्र, जुलाई 1 -- कोन। स्थानीय कस्बा में बुधवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। कोन कस्बा निवासी सुनील जौहरी की लगभग 30 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी ने बुधवार शाम करीब छह बजे अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। जब परिजन घर लौटे तो महिला को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जिससे घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।सूचना मिलने पर कोन थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस परिजनों एवं आसपास के ल...