बुलंदशहर, मार्च 19 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने 15 दिन बाद कब्र खुदवाकर शव बाहर निकलवाया। यह कार्रवाई मायके पक्ष की शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश से मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराई गई। दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी शाहिद ने बताया कि उन्होंने पुत्री शबनम की शादी 16 माह पूर्व सिकंदराबाद के मोहल्ला नई बस्ती निवासी युवक के साथ हुई थी। बताया जाता है कि गत 3 मार्च को शबनम की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने समय पर उन्हें सूचना दिए बिना शव को दफना दिया। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसीलिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी । पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.