बिजनौर, मार्च 5 -- बढ़ापु। थाना क्षेत्र के गांव शाह अलीपुर कोटरा में बुधवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ नगीना व प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घटना से दोनों परिवारों में होली की खुशियों की जगह मातम छा गया। थाना किरतपुर क्षेत्र के गांव पाड़ली निवासी सुशील कुमार की पुत्री सलोनी रानी (26) का विवाह लगभग डेढ़ साल पहले बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव शाह अलीपुर कोटरा निवासी अमित कुमार के साथ हुआ था। बुधवार को सलोनी की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मायके पक्ष से लोग पहुंच गए।सलोनी की करीब छह माह की एक बेटी भी है। सूचना पर सीओ नगीना अंजनी कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.