संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बागपत, जून 27 -- क्षेत्र के मुकीमपुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा है। मृतका के परिजनों ने अभी थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है। मुकीमपुरा गांव में गुरुवार देर रात जोनी पुत्र बलजोर की 25 वर्षीय पत्नी पूनम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलने पर धनौरा सिल्वरंगर गांव से मायके वाले शुक्रवार सुबह करीब चार बजे पहुंच गये। मायके पक्ष के लोगों ने वहां पहुंचकर ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- गांगोडीह गांव में महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत सूचना देकर थाना पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बिनौली सीएचसी पर ले आई। जहां से पंचनामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.