रायबरेली, मार्च 7 -- लालगंज,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता का कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के सहारे फांसी के फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई ने बहन की ससुराल वालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के सैंम्बसी गांव के रहने वाले अंकित शर्मा की 28 वर्षीय पत्नी रिचा शर्मा का बीते शुक्रवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे घर के कमरे में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसका पति गोलू उर्फ अंकित शर्मा ट्यूबवेल पर गया हुआ था। जबकि सास-ससुर घर से बाहर थे। उनका पांच वर्षीय बेटा घर के बाहर पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। कुछ देर बाद जब पति घर लौटा तो कमरे के अंदर पत्नी को फांसी के फंदे से लटकता देख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.