रायबरेली, फरवरी 17 -- शिवगढ़,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सूचना मृतका के मायके वालों को दी। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मिली तहरीर पर मृतका के पति व सास को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। क्षेत्र के रायपुर नेरुवा गांव के रहने वाले हंसराज अपनी 22 वर्षीय पत्नी कृष्णा देवी को गंभीर हालत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने जांच के बाद विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन आनन-फानन उसका शव लेकर घर चले गए। इस बीच अस्पताल के डॉक्टर ने मामले की सूचना थाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.