श्रावस्ती, मई 20 -- इकौना, श्रावस्ती। श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम टंडवा महंत के मजरा सीताद्वार निवासी एक विवाहिता की मंगलवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मैनिहिवा मदारा निवासी संचित यादव ने अपनी पुत्री नेहा (25) का विवाह छह वर्ष पूर्व इकौना के ग्राम टंडवा महंत के सीताद्वार निवासी सुनील यादव पुत्र छैल बिहारी के साथ किया था। ससुरालीजनो के अनुसार नेहा मानसिक रूप से बीमार थी, जिसका इलाज गोरखपुर से चल रहा था। मंगलवार देर शाम नेहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर सीओ आलोक कुमार सिंह व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने पिता की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज...