सोनभद्र, जून 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न और समय पर इलाज न कराने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पचोखर गांव निवासी 25 वर्षीय पूजा पत्नी विनोद कुमार, की रविवार रात तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल कालेज पहुंचे मृतका के पिता मन्नूलाल निवासी ग्राम सोतिल, थाना घोरावल ने आरोप लगाया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत गंभीर है। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें उसकी मौत की जानकारी मिली। उनका आरोप...