मऊ, मार्च 21 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना कोपागंज क्षेत्र अंतर्गत हुंसापुरा में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला छत से नीचे गिर गई। छत से गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत हुंसापुरा निवासिनी 25 वर्षीय शाहीना परवीन शुक्रवार की शाम किसी काम से छत पर गई थी, इस बीच अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में वह छत से नीचे आंगन में गिर गई। आंगन में गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य भर्ती कराए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.