हापुड़, अप्रैल 26 -- पिलखुवा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में रविवार सुबह एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव खेडा निवासी 24 वर्षीय संगीता, पत्नी शुभम तोमर, का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बताया जा रहा है कि संगीता की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी और वह मूल रूप से धौलाना क्षेत्र के तिवारी मोहल्ला की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार घर के अन्य सदस्य बाहर थे, जब वापस लौटे तो दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खोलने पर महिला का शव लटका देख सभी के होश उड़ गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ह...