सुल्तानपुर, अप्रैल 28 -- भदैंया, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में पखवारेभर पूर्व हुई लेखपाल की मौत मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पहले जहां घटना को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत बताया जा रहा था, वहीं अब मामले में सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के पखरौली निवासी प्रशांत कुमार शुक्ला लम्भुआ तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात थे। बीते 4 अप्रैल को ड्यूटी से लौट रहे थे। वह अटरा चौराहे के पास अचानक गिर गए थे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल सुलतानपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के समय प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि मौके पर किसी प्रकार की सड़क दुर्घटना नहीं हुई थी और न ही किसी वाहन की टक्कर की पुष्टि हुई थी। इसी वजह से शुरुआत में मामला संदिग्ध परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.