मेरठ, दिसम्बर 22 -- कंकरखेड़ा रविवार को संदिग्ध हालात में बी फार्मा का छात्र लापता हो गया। परिजनों ने थाने गुमशुदगी दर्ज कराई। बड़ौत निवासी अमित का 22 वर्षीय बेटा अर्चित अपनी बुआ रीना के घर कंकरखेड़ा आया हुआ था। रविवार देर शाम अर्चित के परिजन कंकरखेड़ा थाने पहुंचे और बताया कि अर्चित देहरादून के एक कॉलेज से बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। उसकी कोचिंग दिल्ली में चल रहा है, इसलिए वह कुछ दिनों के लिए अपनी बुआ के घर कंकरखेड़ा आया हुआ था। रविवार सुबह वह अपने कॉलेज के लिए देहरादून निकला लेकिन वहां पहुंचा नहीं। तब से उसका फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस अर्चित की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.