मेरठ, जून 25 -- बहादरपुर गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई दंपति का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस व परिजन लगातार तलाश में जुटे हुए हैं। सर्विलांस टीम की मदद भी पुलिस ले रही है। इसके अलावा आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच जारी है। बहादरपुर गांव निवासी दीपक व उसकी पत्नी शिवानी बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। मंगलवार रात दोनों अपने कमरे में सोने के लिए गए थे। सुबह करीब 11 बजे परिजन जब उन्हें जगाने के लिए कमरे में पहुंचे तो वे कमरे में नहीं थे। परिजनों ने काफी तलाश की, उन्हें फोन भी किए, लेकिन कोई सम्पर्क नहीं हुआ था। यह भी पढ़ें- घर से निकले बुजुर्ग लापता, तलाश में जुटी पुलिस परिजनों ने थाने आकर उनकी गुमशुदगी की तहरीर दी। जिसपर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और जांच में जुट गई थी। गुरुवार को दूसरे दिन भी दंपति का कह...