गोरखपुर, अप्रैल 21 -- महावनखोर/कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। महावनखोर क्षेत्र के सिकन्दरपुर गांव निवासी 16 वर्षीय छात्र मिथिलेश गुप्ता, जो 17 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था, उसे पुलिस ने सोमवार को मध्यप्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया। छात्र के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, मिथिलेश 17 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े छह बजे साइकिल से दिल्ली पब्लिक स्कूल, मानीराम के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- लापता 12 वर्षीय छात्र सागर सकुशल बरामद जांच के दौरान पता चला कि किशोर भटकते हुए मध्यप्रदेश पहुंच गया था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे सकुशल बरामद कर लिय...