संदिग्ध परिस्थितियों में लापता किशोरी मैरेज हाल से बरामद
गाजीपुर, जून 17 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। जमानियां क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी सोमवार को दिलदारनगर स्थित एक मैरेज हॉल से बरामद की गई। परिजनों ने किशोरी के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, किशोरी रविवार रात अपने घर की छत पर सो रही थी। देर रात वह अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को सूचना मिली कि किशोरी दिलदारनगर बाजार के एक मैरेज हॉल में मौजूद है। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि छत पर सोते समय किसी ने उसके ऊपर गमछा फेंक दिया था। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं है। होश आने पर उसने स्वयं को दिलदारनगर में पाया। क्षेत्राधिकारी जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.