संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका
फतेहपुर, मई 9 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के नक्सारा गांव में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 19 वर्षीय मजदूर का शव जंगल में बबूल के पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक के पैर जमीन से सटे होने के कारण ग्रामीणों और परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का संदेह जताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। नक्सारा गांव निवासी ठाकुर सिंह चौहान के तीन पुत्रों में से मंझला बेटा डुलडुल सिंह (19) गुखुरुवापुर तिराहे पर स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार डुलडुल बेहद सरल स्वभाव का था और मेहनत-मजदूरी के साथ साथ हाल ही में उसने मछली पालन का काम भी शुरू किया था। वह अक्सर लोगों के खेतों और घरों में काम कर परिवार की आजीविका में हाथ बंटाता था。 यह भी पढ़ें- गमछे के फंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.